फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR against five for construction on government land

Bhadohi News: गोल्डन जुबली संस्करण होगा भदोही का कारपेट एक्सपो

Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
FIR against five for construction on government land
भदोही। आगामी चार अक्तूबर से भदोही के एक्सपो मार्ट मे होने वाला तीन दिवसीय इंडिया कारपेट एक्सपो गोल्डेन जुबली (50वां) संस्करण होगा। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने अभी से प्रयास शुरू कर दिया हैं। शुक्रवार की शाम मार्ट में हुई परिषद की बैठक में कहा गया कि इसे भव्य बनाने में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

परिषद के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि 50वां कारपेट एक्सपो भदोही मे होगा। उन्होने सभी बोर्ड सदस्यों से परस्पर सहयोग से इसे ऐतिहासिक बनाने में मदद मांगी। कहा कि पूर्व की कमियों से सीख ली जाएगी और बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। कहा इस कारपेट फेयर को भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग की गौरवशाली यात्रा की उपलब्धियों एवं वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन से संबंधित संभावित चुनौतियों एवं आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के लिए कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में उपस्थित बोर्ड मेम्बर अनिल कुमार सिंह, रवि पाटोदिया, इम्तियाज़ अहमद, संजय गुप्ता, पीयूष कुमार बरनवाल, रोहित गुप्ता आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा इस एक्सपो को अब तक का सर्वश्रेष्ठ एक्सपो बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed