फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Find the youth of the nation 's energy regeneration

राष्ट्र के उत्थान में ऊर्जा लगाएं युवा

Tue, 20 Jan 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Tue, 20 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Find the youth of the nation 's energy regeneration
युवाओं को अपनी शक्ति एवं ऊर्जा का सही उपयोग करते हुए राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। युवा ही देश को विकास के रास्ते पर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


यह बातें नेहरू युवा केंद्र की ओर से विवेकानंद जयंती पर चलाए जा रहे युवा सप्ताह के समापन पर सोमवार को जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में श्रम प्रवर्तन अधिकारी एमएल पाल ने कही। वह समारोह में मुख्य अतिथि में शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए विवेकानंद के उस संदेश को दुहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें मंजिल न मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी आज बेरोजगारी का दंश झेल रही है। नक्सलवाद, अलगाववाद, भाषा, जाति एवं संप्रदायवाद देश के सामने बड़ी चुनौती है।

ऐसे में युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करते हुए देश के विकास में योगदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने स्वामी जी से सीख लेने और उनके आदर्शों पर चलने की नसीहत दी।


इस दौरान कीर्ति श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पांडेय, रविकांत भारती, सीमा, अनिल, प्रतोली खरे ने भी स्वामी विवेकानंद पर अपने विचार रखे। लोक कलाकार रजनीश दूबे, वीरेंद्र मिश्रा, विजय सांवरिया, हरिओम पांडेय ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमशंकर त्रिपाठी और संचालन उदयभान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed