फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Final notice to 84 schools on charges of negligence

Bhadohi News: लापरवाही के आरोप में 84 स्कूलों को अंतिम नोटिस

Tue, 02 May 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Final notice to 84 schools on charges of negligence
ज्ञानपुर। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित विद्यालय लापरवाह बने हैं। कई बार पत्र जारी करने के बाद भी यूडायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का ब्यौरा अपलोड नहीं किया। जिसको लेकर डीआईओएस विकायल भारती ने सोमवार को अंतिम नोटिस जारी किया। चेतावनी दी कि पांच मई तक ब्यौरा अपलोड न करने पर मान्यता प्रत्याहरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक, माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधा के लिए हर साल उनका विवरण यू-डायस पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। जिले में मान्यता प्राप्त बेसिक और माध्यमिक के करीब आठ सौ से अधिक विद्यालयों में ज्यादातर ने विवरण अपलोड कर दिया है, लेकिन अब भी माध्यमिक के करीब 31 विद्यालयों ने अपलोड नहीं किया। जिसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने भारत भारती इंटर कॉलेज पूरगुलाम, चंद्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज खानापुर, डोनिव पब्लिक स्कूल गोपीगंज, दुर्गा देवी इंटर कॉलेज अकोढ़ा, ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज कंसापुर सहित 31 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों को नोटिस भेजा। पांच मई तक हर हाल में विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया। इसी तरह डीघ की खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों को शीघ्र ही यूडायस पोर्टल पर स्टूडेंट माड्यूल के अंतर्गत छात्र प्रोफाइल का ब्यौरा दर्ज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में यू डायस पोर्टल पर स्टूडेंट माड्यूल के अंतर्गत सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को छात्र फाइल का विवरण भरना था। बार-बार विभागीय निर्देश के बावजूद भी 43 मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने अभी तक प्रोफाइल भरने का कार्य प्रारंभ नहीं किया है। कहा कि समीक्षा के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। दो दिनों में स्टूडेंट प्रोफाइल का कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो सभी विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहारण की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed