फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   File disappeared from SDM office, peon removed

Bhadohi News: एसडीएम दफ्तर से गायब हुई फाइल, पेशकार को हटाया

Sat, 13 Jul 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
File disappeared from SDM office, peon removed
ज्ञानपुर। भदोही तहसील एक बार फिर सुर्खियों में है। मर्यादपट्टी के एक तालाब पर अतिक्रमण से जुड़ी फाइल एसडीएम कार्यालय से गायब हो गई। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने शुक्रवार को एसडीएम और पेशकार को तलब कर लिया। देर शाम फाइल तो मिल गई, लेकिन मामले में पेशकार पर गाज गिर गई। भदोही के पेशकार को वहां से हटाकर ज्ञानपुर भेजा गया।
विज्ञापन

भदोही तहसील क्षेत्र के मर्यादपट्टी में तालाब पर अतिक्रमण से जुड़ी एक फाइल एसडीएम न्यायालय में लंबित है। भूमाफिया ने तहसील कर्मियों से तालमेल बनाकर वह फाइल वहां से हटवा दिया। करीब एक महीने से वह फाइल नहीं मिलने पर पीड़ित ने डीएम से शिकायत की। जिस पर डीएम विशाल सिंह ने एसडीएम भदोही भान सिंह और पेशकार को तलब कर लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि वह फाइल उनके आने के पहले की है। डीएम की फटकार के बाद देर शाम वह फाइल मिल गई, हालांकि अब तक वह कहां थी। इसके बारे में पेशकार ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जिस पर डीएम ने भदोही के पेशकार राम प्रसाद को वहां से हटाकर ज्ञानपुर भेज दिया, जबकि ज्ञानपुर के पेशकार वारिश अली को भदोही भेजा। एसडीएम भदोही भान सिंह ने कहा कि एक महत्वपूर्ण फाइल गायब होने के मामले में डीएम ने पेशकार को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों और भूमाफियाओं का तालमेल
कागजों में हेराफेरी से लेकर अन्य गतिविधियों को लेकर पहले ही भदोही तहसील चर्चा में रही है। यहां कुछ मठाधीश कर्मियों और भूमाफियाओं के तालमेल से कीमती जमीनों की नवैयत (भूमि के प्रकार) ही बदल दी जाती है। यही नहीं कई फाइलें तक गायब हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed