फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight with advocate, police engaged in investigation

Bhadohi News: अधिवक्ता संग मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 19 Aug 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fight with advocate, police engaged in investigation
कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर नहर पुलिया के समीप शुक्रवार को दोपहर के समय एक अधिवक्ता को रोककर दो युवकों ने मारपीट की। अधिवक्ता ने छिनैती होने का आरोप लगाया। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस संग एएसपी राजेश भारती मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। सुजातपुर गांव निवासी अधिवक्ता चंद्रमा प्रसाद त्रिपाठी शुक्रवार को सरपतहां स्थित न्यायालय से घर जा रहे थे। आरोप है कि नहर पुलिया के समीप उनकी बाइक रोककर दो युवकों ने मारापीट कर घायल कर दिया। उनके जेब से पैसे आदि भी निकाल लिए। कोतवाली प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि मामला आपसी विवाद का है। बृहस्पतिवार को कौलापुर रेलवे क्रॉसिंग पर गेट बंद होने पर बाइक पीछे से सटने पर युवक की पिटाई की गई थी। इसे लेकर नाराज युवकों ने आज अधिवक्ता को रोककर मारापीटा। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed