फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight in land dispute, eight injured

जमीन के विवाद में मारपीट, आठ घायल

Wed, 23 Dec 2020 05:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, eight injured
चौरी। थानाक्षेत्र के दानूपट्टी गांव में बुधवार को दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से इलियास (52), सद्दाम (22), हबीबा बेगम (28), अलिमुन (48) और दूसरे पक्ष से इश्तियाक (60), जमाल अहमद (21), सलमा बानो (24), जैबुन्निशां (50) शामिल रहीं। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। चौरी थानाध्यक्ष रामदरश राम ने बताया कि विवादित भूमि पर हक जताने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही है। बुधवार को एक पक्ष उस भूमि पर पहुंच गया और दूसरे पक्ष के एतराज करने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर लिखापढ़ी की गई है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed