फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight in electoral rivalry, eight injured

चुनावी रंजिश में मारपीट,आठ घायल

Sat, 17 Apr 2021 04:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Fight in electoral rivalry, eight injured
लालानगर/दुर्गागंज। पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद अब चुनावी रंजिश में मारपीट का दौर तेज हो गया है। शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर मारपीट होने से आठ लोग घायल हो गए। सभी को संबंधित अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सुरियावां के अर्जुनपुर में एक युवक को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के चकनिरंजन गांव में शनिवार को मारपीट की घटना तक हुई जब जब दो पक्ष 15 अप्रैल को संपन्न चुनाव की चर्चा कर रहे थे। एक पक्ष को दूसरे पक्ष की बात नागवार गुजरी और मारपीट शुरू हो गई। बात बड़ों तक पहुंचने पर जमकर लाठी-डंडे का प्रयोग होने पर संजू देवी (25), लकी (21), पारसनाथ गौतम (52), पुजारी गौतम (55), प्रदीप कुमार (13), संदीप (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। किसी पक्ष की ओर से तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। गांव में तनाव को देखने हुए पुलिस बल तैनात है। दूसरी घटना दुर्गागंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में हुई। यहां पर मनबढ़ लोगों ने अंकू दुबे (26) पुत्र राजेश दुबे को चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

अंकू ने नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चुनाव के दिन कुछ लोगों ने विवाद कर लिया था जिसका विरोध करने पर देख लेने की धमकी दी गई थी। थानाध्यक्ष रामजी यादव ने कहा चाकू मारने वालों की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है। चंद्रपुरा निवासी जयकुमार यादव ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दिन विवाद होने पर पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया गया। कुछ लोग उनसे कोतवाली में मिलने आए तो चौकी इंचार्ज जंगीगंज ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में न्याय न मिलने पर वह लखनऊ से लेकर उच्चाधिकारियों तक का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed