फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight for playing Bhojpuri song, case registered

बारिश से गिरे कई आशियाने, मुआवजे की मांग

Sun, 19 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fight for playing Bhojpuri song, case registered
भदोही में दो दिन हुई बारिश से कई लोगों को परेशानी शुरू हो गई है। कइयों के घर गिर गए। इससे लोगों कीं गृहस्थी अस्त व्यस्त हो गई। सुरियावां नगर के मर्दनशाहपुर निवासी देवराज यादव का कच्चा खपरैल का घर बरसात व सीलन के कारण धराशाई हो गया। इसमें हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान घर में कोई नहीं था इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीदा नगर क्षेत्र के रामकिशनपुर बसही में लालजी बिंद, सुभाष चंद्र गौड़ का कच्चा मकान गिर गया। इसमें हजारों का नुकसान हुआ है। परिजन दूसरे के घर में शरण लिए हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि जल्द ही आवास मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर-लखनों निवासी कृपाशंकर दुबे का कच्चा घर शुक्रवार की रात ढह गया है इसमें गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया है। इससे परिवार के सामने संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं भिदिउरा निवासी रंजना गौतम और सरोजा देवी के कच्चे घर के आसपास पानी जमा होने से गिर गया। जिससे खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हो गई है। भदोही के चककलूटी गांव निवासी कमला शंकर यादव का भी घर बारिश के कारण गिर गया। सभी पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed