फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight for playing Bhojpuri song, case registered

भोजपुरी गाना बजाने को लेकर मारपीट, केस दर्ज

Sat, 18 Sep 2021 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Fight for playing Bhojpuri song, case registered
भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छोटी गिराई गांव में शनिवार की सुबह गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में कुल छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करना शुरू कर दी है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। नाचते-गाते जाते समय रास्ते में दूसरे पक्ष ने वाद्य यंत्र से भोजपुरी गाना बजाने के लिए कहा, लेकिन पहले पक्ष ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों ओर से चले लाठी-डंडे से चोट लगने पर एक पक्ष के अनिल कुमार (34), संदीप कुमार (21), विनोद सरोज (38), सुनील कुमार (30) तथा दूसरे पक्ष से बृजलाल (47), निर्मला देवी (45), आशीष (21) गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों के परिजनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में गणेश उत्सव का समापन कर दोनों पक्ष गणेश प्रतिमाओं का विर्सजन करने जा रहे थे। रास्ते में वाद्य यंत्रों से भक्ति गाना बज रहा था उसी समय एक पक्ष के लोगों ने भोजपुरी गाना बजाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया। प्रभारी निरीक्षक संजय ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मारपीट में शामिल लोगों के फरार होने से अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed