फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fight between two sides over old dispute

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Thu, 14 Jul 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides over old dispute
भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरईमिश्रानी गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच विवाद रोककर ग्रामीणों ने बड़ी घटना बचा ली। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले माह दोनों पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई थी। उसी को लेकर पीड़ित पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंच कर ईंट-पत्थर चलाने लगे। इस पर दूसरे पक्ष ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पिछली घटना के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, बावजूद इसके आए दिन लोग इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता से विवाद थम गया। ग्राम प्रधान राकेश कुमार बिंद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed