फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fierce fire in carpet company's godown

Bhadohi News: कालीन कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग

Tue, 16 May 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire in carpet company's godown
- भदोही समेत मिर्जापुर, वाराणसी व प्रयागराज से आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी पहुंचे
विज्ञापन

औराई में हाईवे से सटी हैं कालीन कंपनियां, दो करोड़ के नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसीघोसिया। मंगलवार की दोपहर औराई में हाईवे से सटी एक कालीन कंपनी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग के कारण गोदाम में रखी कालीनों के साथ ही कच्चा माल भी जल गया। भदोही के अलावा तीन जिलों से पहुंचे अग्निशमन के आधा दर्जन वाहनों से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दो करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे से सटे औराई स्थित वाराणसी कारपेट कालीन कंपनी में मंगलवार की दोपहर कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच कंपनी के गोदाम से तेज धुंआ उठने लगा। कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण अफरातफरी मच गई। कर्मचारी अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी आग बुझाने में जुट गई। दूसरी तरफ सर्किल सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात व कोतवाल एनपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आग के विकराल रूप को देखते हुए वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर जिले से अग्निशमन की गाड़ियां बुला ली गईं। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कालीन कंपनी के संचालक पीयूष कोठारी ने बताया कि कंपनी के गोदाम में तैयार कालीनों के अलावा कच्चा माल भी रखे गए थे। गोदाम में आर्डर के माल तैयार होकर रखे हुए थे। सब जलकर राख हो गया। बताया कि गोदाम में दो करोड़ से अधिक के माल जलने की संभावना है। नुकसान का सही आकलन पूरी तरह से आग बुझने के बाद ही लग सकेगा।
विज्ञापन


महीने भर में तीसरी बड़ी अगलगी की घटना
ज्ञानपुर। जिले में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। एक महीने के भीतर तीसरी बड़ी घटना अग्निशमन विभाग की तैयारियों और कार्यों पर बड़े सवाल खड़ा करती है। बीते महीने में 13 अप्रैल को गोपीगंज के बर्तन कारोबारी के यहां भीषण आग लग गई थी, जिसमें व्यापारी का परिवार बाल-बाल बच गया था। आग लगने से 22 लाख से ऊपर का नुकसान हुआ था। इसी तरह बीते सात मई को माधोसिंह जयरामपुर में भी एक कालीन कारखाने में आग लग गई थी। शार्ट सर्किट से लगी आग में भी लाखों का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैनल में हुआ शार्ट सर्किट
घोसिया। अगलगी की घटना के बाद मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे जिला अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि कालीन कंपनी में आग से बचाव के तमाम व्यवस्थाएं मौजूद थीं, लेकिन कंपनी में गोदाम के पास बिजली व जनरेटर के बीच लगे पैनल में शार्ट सर्किट हुआ। इससे वहां काम कर रहे लोग आग लगने का अंदाजा नहीं लगाया पाए। पैनल के बीच अगर आग नहीं लगा होता था। संभव था कि समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed