{"_id":"64562e14664e7389420acd46","slug":"fierce-fire-in-bhadohi-fire-broke-out-in-carpet-factory-millions-of-raw-and-finished-goods-burnt-to-ashes-c-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में भीषण आग: कालीन कारखाने में लगी आग, लाखों का कच्चा व तैयार माल जलकर राख, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में भीषण आग: कालीन कारखाने में लगी आग, लाखों का कच्चा व तैयार माल जलकर राख, मचा कोहराम
Sun, 07 May 2023 12:54 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 07 May 2023 12:54 PM IST
सार
औराई कोतवाली क्षेत्र के घोसिया में हाइवे पर सर्विसलेन के किनारे रहीम की कालीन कंपनी चलाते हैं। शनिवार को कंपनी में अचानक आग लग गई। कंपनी में काम कर रहे मजदूर और अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना पर फायर सर्विस व पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
भदोही में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही में औराई कोतवाली क्षेत्र के घोसिया के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सर्विसलेन के किनारे स्थित एक कालीन कंपनी में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण कालीन कारोबारी का लाखों का नुकसान हो गया। आग किन कारणों से लगी। यह अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक औराई कोतवाली क्षेत्र के घोसिया में हाइवे पर सर्विसलेन के किनारे रहीम की कालीन कंपनी चलाते हैं। शनिवार को कंपनी में अचानक आग लग गई। कंपनी में काम कर रहे मजदूर और अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना पर फायर सर्विस व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग तीसरे मंजिल पर लगी होने से दमकदकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकर्मी अगल-बगल के मकान पर चढ़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लगभग एक से दो घंटे बाद किसी तरह आग को बुझाया जा सका, लेकिन तब तक कंपनी में रखे लाखों के कच्चे और तैयार माल जलकर राख हो गए। आग से हुए नुकसान से कालीन कारोबारी बदहवास पड़ा रहा। आग किन कारणों से लगी है। अभी तक इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन