{"_id":"64364ef5b058748bc7076715","slug":"fierce-fire-broke-out-in-the-utensil-trader-s-house-with-a-loud-explosion-the-whole-family-trapped-inside-2023-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: जोरदार धमाके के साथ बर्तन व्यापारी के घर लगी भीषण आग, पूरा परिवार अंदर फंसा, मौके पर दमकल की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: जोरदार धमाके के साथ बर्तन व्यापारी के घर लगी भीषण आग, पूरा परिवार अंदर फंसा, मौके पर दमकल की गाड़ियां
Wed, 12 Apr 2023 11:56 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:56 AM IST
सार
भदोही से बुधवार सुबह एक व्यापारी के घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान व्यापारी का पूरा परिवार अंदर ही फंस गया।
विज्ञापन
बर्तन व्यापारी के घर लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के सघन इलाके में बुधवार की सुबह एक बर्तन व्यापारी के घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान व्यापारी का पूरा परिवार अंदर ही फंस गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए शटर तोड़कर सभी को बाहर निकाला। आग लगने का एसी कम्प्रेशर टंकी फटने से लगी है। मकान लगभग 15 फीट गहरा होने के कारण आग एकबार फिर से पकड़ लिया है। मौके पर भदोही और प्रयागराज की आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। सघन इलाका होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे की मौत का मामला: समर सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा या नहीं, आज होगी सुनवाई
विज्ञापन
आग लगने का कारण एसी कम्प्रेशर फटना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार गोपीगंज नगर के सदर मुहाल निवासी बर्तन व्यापारी कोमल अवधिया का आवास व दुकान एक ही मकान में ही है।
विज्ञापन
मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
सुबह लगभग नौ बजे के करीब घर के अंदर से तेज धुंआ निकलने लगा। अंदर से परिजनों के शोर-शराबे की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। आग के कारण पूरा परिवार अंदर ही फंस गया था। दुुकान का शटर बंद होने के कारण परिजन उसे खोल नहीं पा रहे थे। इस बीच स्थानीय लोगों ने शटर को तोड़ कर घर मौजूद परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। आग के धुएं के कारण परिवार के कुछ लोगों की हालत बिगड़ गई थी।
वहीं कुछ लोग तेज धमाके की आवाज सुनने का अंदेशा जता रहे थे। बहरहाल घटना की जानकारी अग्निशमन को दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंची। सघन इलाका होने के कारण दमकमकर्मियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। प्रमुख बाजार में लगी आग की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
वहीं कुछ लोग तेज धमाके की आवाज सुनने का अंदेशा जता रहे थे। बहरहाल घटना की जानकारी अग्निशमन को दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंची। सघन इलाका होने के कारण दमकमकर्मियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। प्रमुख बाजार में लगी आग की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।