{"_id":"6437064a1a75d1d3660929b4","slug":"fierce-fire-broke-out-in-the-utensil-merchants-house-bhadohi-news-c-20-1-151662-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बर्तन व्यापारी के घर में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बर्तन व्यापारी के घर में लगी भीषण आग
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के सघन इलाके में बुधवार की सुबह एक बर्तन व्यापारी के घर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस दौरान व्यापारी का पूरा परिवार अंदर ही फंस गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए किसी तरह सभी को बाहर निकाल लिया, लेकिन आग के कारण व्यापारी के गोदाम में रखा लगभग 70 लाख का माल जलकर राख हो गया। आग को बुझाने में दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों को नौ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
गोपीगंज नगर के सदर मुहाल निवासी बर्तन व्यापारी कोमल अवधिया का आवास व दुकान एक ही मकान में है। सुबह लगभग 9 बजे के करीब घर के अंदर से तेज धुंआ निकलने लगा। अंदर से परिजनों के शोर-शराबे की आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण पूरा परिवार अंदर ही फंस गया था। दुुकान का शटर बंद होने के कारण परिजन उसे खोल नहीं पा रहे थे। इस बीच स्थानीय लोगों ने किसी तरह छत के सहारे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद अग्निशमन को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसके लिए प्रयागराज अग्निशमन से भी मदद लेना पड़ा। भदोही और प्रयागराज दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग को काबू पाने में जुटी रही। इस बीच कई गाड़ियों का पानी समाप्त होने पर पास के ही कारपेट कंपनी ओबीटी से दोबारा भरा गया। लगभग नौ घंटे की जद्दोजहद के बाद किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक व्यापारी के गोदाम में रखा लगभग 70 लाख का माल जलकर राख हो गया था। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती सहित अन्य अधिकारी पहुंचे गए।