फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Faults found in development works, reprimanded MNREGA JE

विकास कार्यों में मिली खामियां,मनरेगा जेई को फटकार

Fri, 09 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Faults found in development works, reprimanded MNREGA JE
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के नीबी गांव में बृहस्पतिवार को पांच विकास कार्यों में खामियां मिलने पर अफसरों ने जेई मनरेगा को फटकार लगाई। हिदायत दी है कि कार्यप्रणाली में सुधार न आने पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

नीबी गांव निवासी राजेश कुमार, ब्रह्मदेव चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार गत दिनों प्रार्थनापत्र डीएम को देकर आरोप लगाया था कि गांव की सरकार ने बिना विकास कार्य कराए ही लाखों रुपये सरकारी धनराधि की हेराफेरी कर ली गई है और कार्य कागजों से आगे नहीं बढ़ सके हैं। उपायुक्त मनरेगा राजाराम ने पशु शेड, सोख्ता-गड्ढा, परियोजना निदेशक मनोज राय ने आवास, शौचालय, चकमार्ग, इंटरलाकिंग कार्यों की नापजोख कराया। नापजोख में कुछ कार्य निर्माणाधीन मिले तो कुछ कार्यों की स्थिति खराब थी। जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में इस तरह की लापरवाही और सरकारी धन की हेराफेरी पर शासन-प्रशासन की नजर है। कार्य योजनाएं आनलाइन हैं कोई गड़बड़ी होने पर रिकार्ड पकड़ में आ जाता है। इस मौके पर अवर अभियंता दयाराम, जेई मनरेगा दिलीप निगम, प्रदीप पाल, फूलचंद कन्नौजिया, सुरेश कुमार बिंद प्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed