फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Father and son beaten with sticks in ancestral house dispute

Bhadohi News: पुश्तैनी घर के विवाद में पिता-पुत्र को लाठी डंडे से पीटा

Tue, 30 Dec 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten with sticks in ancestral house dispute
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के खोर गांव में सोमवार को पुश्तैनी घर के लिए विवाद हो गया। 10 लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर पिता व पुत्र को लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी के बाद कोतवाल ने मौके का मुआयना किया और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। खोर गांव के राजभजन राम (50) व शिक्षक बेटे अपरबल (35) सोमवार को अपने घर पर बैठे थे। तभी गांव के ही रमेश कुमार, दिनेश कुमार व उनके परिवार के दस लोग लाठी डंडा लेकर हमला कर दिया। मारपीट में पिता-पुत्र को लहूलुहान कर दिया। घायल अपरबल ने बताया कि पुश्तैनी घर के लिए हमेशा मारने पीटने की धमकी देते रहते थे। कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर 4 नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के खोर गांव में अवैध रूप से शराब व गांजा बिक रहा है। ग्रामीण रामभजन का आरोप है कि कई बार शिकायत हुई, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं किया। कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed