फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fate of candidates will be imprisoned in 522 ballot boxes

Bhadohi News: 522 मतपेटी में कैद होगी प्रत्याशियों की किस्मत

Sat, 06 May 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fate of candidates will be imprisoned in 522 ballot boxes
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। मतदान केंद्रो की व्यवस्था, मतपत्रों पैकेट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 11 मई को होने वाले मतदान में 522 मतपेटी में प्रत्याशियों की किस्मत कैद होगी, हालांकि कुल 697 मतपेटी चुनाव के लिए तैयार की गई है। 261 बूथों पर दो-दो मतपेटियां रखी जाएंगी। एक में अध्यक्ष और दूसरे में सदस्य का मत पत्र डाला जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सातों नगर निकाय ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, खमरिया, घोसिया, नई बाजार और सुरियावां में 11 मई को मतदान होना है। अध्यक्ष के 79 और सदस्य के 676 उम्मीदवार अपनी जीत के लिए डोर टू डोर पहुंच रहे हैं। प्रत्याशी जहां अपनी जीत के लिए मतदाताओं के पास पहुंच रहे हैं वहीं प्रशासन सकुशल एवं पारदर्शी चुनाव कराने की मुहिम में जुटा है। सातों निकायों में दो लाख 36 हजार मतदाता बूथों पर मतदान कर प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। बूथों पर जरूरी सुविधाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए अधिकारी लगे हैं। मतपेटी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में 522 मतपेटी बूथों पर जाएंगी। 65 अतिरिक्त मतपेटिकाएं रखी गई हैं। इसके अलावा 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट दो-दो मतपेटी अपने पास स्वयं रखेंगे। मतदान के समय दिक्कत होने पर वे मतपेटी वहां रख देंगे। उन्होंने बताया कि डाक मतदान के लिए 20 मतपेटी रखी गई है। उन्होंने बताया कि कुल 697 मतपेटी तैयार की गई है। सबसे अधिक भदोही नगर में 266 और सबसे कम ज्ञानपुर में 35 मतपेटी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed