{"_id":"5ff5c0208ebc3e335c35a789","slug":"farmers-will-increase-income-if-they-use-facilities-at-the-right-time-bhadohi-news-vns5674975109","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान सुविधाओं का सही समय पर उपयोग करें तो बढ़ेगी आय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान सुविधाओं का सही समय पर उपयोग करें तो बढ़ेगी आय’
विज्ञापन
औराई इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान मेला एवं गोष्ठी में उपस्थित किसान और कृषि विशेषज्ञ।
- फोटो : BHADOHI
औराई। काशीराज इंटर कॉलेज के खेल परिसर में बुधवार को किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान दूरदराज से आए किसानों को मिट्टी परीक्षण, कंपोस्ट खाद, वर्मी खाद, कीटनाशक दवा, अधिक पैदावार वाली प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि विधायक दीनानाथ भास्कर ने सरकार की ओर से किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कहा कि कृषि कानून किसानों की भलाई और उनकी आय दोगुनी करने वाला है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि समय-समय पर किसान गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें अच्छी खेती करने और अधिक पैदावार कैसे हो, इसकी जानकारी दी जाती है। वक्ताओं ने कहा कि आज का अन्नदाता हम लोगों के लिए भगवान है और सरकार भी अन्नदाताओं की हर सुख-सुविधा को देखते हुए समय पर तरह-तरह के योजना उपलब्ध करा रही है। यदि किसान सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का उपयोग सही समय पर करें तो पैदावार और आय दोगुनी होगी।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पशुओं को निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान, गेंदा के पुष्प उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकी, बेल उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकी, वैदिक एग्री प्रोड्यूसर कंपनी, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा आदि की दो दर्जन स्टॉल लगाए गए। इस मौके पर, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी, खंड विकास अधिकारी श्याम जी, कृषि विभाग के डॉ. आदित्य कुमार मिश्र, किसान प्रभु नाथ मिश्रा, घनश्याम शुक्ला, रघुनाथ पाल, मोहन सिंह, परमानंद पटेल, जवाहर लाल शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।