{"_id":"67a3b78239f356697a075de6","slug":"farmers-who-do-not-get-farmer-registration-done-will-be-deprived-of-samman-nidhi-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-122040-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान सम्मान निधि से होंगे वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान सम्मान निधि से होंगे वंचित
विज्ञापन
फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की पीएम सम्मान निधि फंस सकती है। अगर वे फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित होना पड़ सकता है। जिले में अब तक केवल 34.1 फीसदी किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराया है। अब भी 65.9 फीसदी किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा सके हैं।
जिले में एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की रफ्तार सुस्त है। बीते साल 18 नवंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान के तहत किसान रजिस्ट्री बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिले में कुल दो लाख 46 हजार 899 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है, लेकिन अब तक 84 हजार 851 किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो सकी है।
इस लिहाज से देखा जाए तो अब तक केवल 34.1 फीसदी किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो सकी है। जिले में किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या एक लाख 86 हजार के आसपास है। इसमें भी कई किसान ऐसे हैं, जो अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा सके हैं। ऐसे में अब विभाग ने इसे लेकर सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
उप निदेशक कृषि अश्वनी सिंह ने बताया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति धीमी है। इसे लेकर अब सख्त रुख अपनाया जाएगा। जो भी किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे। उन्हें शासन की ओर से संचालित योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा। वहीं सम्मान निधि के जो भी लाभार्थी हैं। अगर उनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं होती है तो उन्हें अगली किस्त नहीं मिलेगी।