फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmer's son went to pick up the bride by helicopter

Bhadohi News: हेलीकॉफ्टर से दुल्हन लेने के गया किसान का बेटा

Tue, 03 Dec 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son went to pick up the bride by helicopter
सर्रोई। भदोही के सर्रोई गांव से सटे ह्रदयपट्टी गांव में दुल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने निकले। गांव निवासी शुभम दुबे की शादी औराई के हरिनारायणपुर गांव निवासी स्वीटी दूबे से हो रही है। शादी के पहले वे हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने के लिए रवाना हुए। गांव में इसको लेकर चर्चा बना रहा।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के ह्रदयपट्टी निवासी अवधेश कुमार दुबे बनारसी के बेटे शुभम दुबे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनकी शादी औराई के हरिनारायणपुर निवासी प्रभात दुबे की बेटी स्वीटी दुबे से तय हुआ था। शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हे राजा शुभम ने कुछ अलग करने की ठानी। उन्होंने हेलीकाॅफ्टर से बरात ले जाने का मन बनाया। इसके लिए पहले उन्होंने प्रशासन से इसकी अनुमति ली। इसके बाद एक निजी कंपनी से करीब 18.5 लाख रुपये देकर किराये पर हेलीकाॅफ्टर मंगाया। हेलीकाॅफ्टर के लैंडिंग के लिए दोनों गांव में हेलीपैड इत्यादि बनाए गए। गांव में हेलीकाॅफ्टर से बरात जाने की जानकारी होने के बाद लोगों का कौतूहल बढ़ गया। शाम करीब साढ़े चार बजे दूल्हे राजा शुभम दुल्हन लेने के लिए हेलीकाॅफ्टर से हरिनारायणपुर गांव जाने के लिए उड़ान भरा। कुछ ही मिनट में उनका हेलीकाॅफ्टर गांव में लैंड कर गया। शुभम के पिता अवधेश ने बताया कि उनकी बहुत इच्छा थी कि बेटे की शादी को यादगार बनाएंगे। ऐसे में इस तरह से बरात लेने का मन बनाया। बताया कि शादी के उपरांत मंगलवार की सुबह वे हेलीकाॅफ्टर से ही बहू को विदा कर घर भी लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed