फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers got DAP under police supervision

पुलिस की निगरानी में किसानों को मिली डीएपी

Thu, 11 Nov 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers got DAP under police supervision
गोपीगंज। नगर के पड़ाव स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति और जोगिनका समिति पर बृहस्पतिवार को पुलिस की निगरानी में किसानों ने डीएपी लिया। किसानों ने आरोप लगाया है कि जिले में कुल 56 सहकारी समितियां हैं जिनमें से मात्र 36 पर खाद-बीज की उपलब्धता विभाग कराता है। 20 समिति मात्र दिखावे के लिए हैं जिनको भी चालू करा दिया जाए तो ग्रामीण क्षेत्र की समस्या अपनेआप दूर हो जाएगी। किसान महेंद्र कुमार, सुनील, सुजीत आदि ने बताया कि सब्सिडी पर प्रति बोरी डीएपी का दाम शासन स्तर से 1200 रुपये है लेकिन जिसको दो बोरी की जरुरत है उसे मात्र एक बोरी मिल रही है। जबकि विभाग का दावा है कि 2900 एमटी डीएपी जिले में उपलब्ध है फिर भी किसान परेशान हैं। 36 समितियों पर खाद कब आती है कब खत्म हो जा रही है किसान नहीं समझ पा रहे हैं। किसान अलगूराम, सोहनलाल ने कहा कि इसी तरह आने वाले दिनों यूरिया, गेहूं बीज के लिए लाइन लगती रही तो बुआई कर पाना मुश्किल रहेगा। एआर कोआपरेटिव राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि 12 टन की खेप समितियों पर भेजी जाती है। समाप्त होने पर दूसरी खेप हरहालत में पहुंचाई जाएगी। एक आधार कार्ड पर दो बोरी खाद निर्धारित है वितरण का निरीक्षण कर मनमानी करने वालों को चिन्हित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed