फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers angry due to delay in getting fertilizer, created a ruckus

खाद मिलने में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, किया हंगामा

Sat, 04 Dec 2021 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry due to delay in getting fertilizer, created a ruckus
सूर्यभानपुर सहकारी समिति के बाहर डीएपी के लिए जुटी किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/गोपीगंज। गेहूं की बुआई में तेजी आते ही खाद-बीज की मांग बढ़ गई है। शनिवार को क्रय-विक्रय सहकारी समिति गोपीगंज और सूर्यभानपुर-कोटिया पर खाद वितरण में देरी पर नाराज किसानों ने नारेबाजी के बीच हंगामा किया। जब खाद आई तो वितरण शुरू हुआ और मामला शांत हुआ। हालांकि शाम तक केंद्रों की खाद बिक गई। किसानों ने आरोप लगाया कि कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी खुले बाजार में मिलावटी और नकली खाद-बीज के बिक्री पर बढ़ावा दे रहे हैं। किसान रामबहादुर, किशनलाल, हरषूराम, रामधनी, कमल कुमार आदि ने बताया कि बुआई का समय होने के कारण डीएपी की मांग अधिक हैै। यदि मांग से अधिक का आवंटन समय से उपलब्ध कराया जाता रहे तो इस तरह की समस्या नहीं आएगी और किसान जरुरत को पूरा कर सकते हैं। क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मुन्नू ने बताया कि 60 एमटी का लोड मिलता है। समिति पर भीड़ अधिक होने से खाद खत्म होने में देर नहीं लगती। सूर्यभानपुर समिति के सचिव राजेश सिंह ने कहा कि 15 एमटी का लोड शुक्रवार की शाम तक आया जो 1200 रुपये प्रति बोरी की दर से बंट गया। शनिवार को आने वाले 15 एमटी का लोड भी शाम तक वितरित किया गया है। एआर कोआपरेटिव राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को इफको का रैक मिर्जापुर में लगा था। जहां मिले 300 एमटी लोड को 30 समितियों तक पहुंचाया दिया गया है। रविवार तक 400 एमटी मिलने पर पुन:भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति चकवा-गोपीगंज में कमी मिलने पर खाद का वितरण रोका गया था। कमी को दूर कराकर वितरण शुरू करा गया। कृषि अधिकारी एके प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को आईपीएल कंपनी की 450 एमटी डीएपी बाजार में आई है। दुकानदार वाहन खर्च के साथ 1275 से लेकर 1300 का दर लेकर प्रति बोरी किसानों को दे सकते हैं। इससे अधिक दर वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बाजार में किसी तरह की मनमानी होने पर किसान टोलफ्री नंबर 7355335255 पर समस्या दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed