फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmers and BIDA reach an agreement, Carpet City-2 to be implemented soon

Bhadohi News: किसानों व बीडा के बीच सहमति, जल्द धरातल पर उतरेगी कार्पेट सिटी-दो

Sat, 15 Nov 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers and BIDA reach an agreement, Carpet City-2 to be implemented soon
तहसील स्थित बीडा कार्यालयस्रोत- संवाद - फोटो : poni news
ज्ञानपुर। भदोही-वाराणसी सीमा के पास मोरवा नदी के किनारे प्रस्तावित कार्पेट सिटी-दो की योजना जल्द ही धरातल पर उतरेगी। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) और किसानों के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। बीडा की महत्वाकांक्षी परियोजना में मुआवजे को लेकर किसानों के साथ पांच लाख रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से मुआवजा देने की सहमति बनी है। 25 हेक्टेयर भूमि का अंश निर्धारित करने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। भदोही-चौरी मार्ग स्थित मोरवा नदी के बगल में 32.24 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्पेट सिटी-दो विकसित करने की योजना है। यहां सात हेक्टेयर जमीन सरकारी है। यह जमीन बीडा को पहले ही मिल चुकी है। वहीं अन्य 25 हेक्टेयर जमीन, जो किसानों की है, उसके अधिग्रहण को लेकर लंबे समय से किसानों और बीडा अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही थी, जो लगभग अब पूरी हो चुकी है और अधिग्रहण को लेकर किसानों की सहमति भी मिल चुकी है। बीडा अधिकारियों की मानें तो अंश निर्धारण के बाद प्राधिकारी बोर्ड में इसकी स्वीकृति होगी। जमीन के लिए सभी 242 किसानों से बनी सहमति के हिसाब से मुआवजा अदा करने के लिए बीडा को सौ करोड़ से अधिक रुपये की आवश्यकता होगी। फिलहाल मुआवजे को लेकर लंबे समय से चली आ रही बाधा से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed