{"_id":"6071987c8ebc3e591d013fb1","slug":"farmer-s-honor-at-the-purchasing-center-bhadohi-news-vns5842787119","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर किसान का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर किसान का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। शनिवार को विपणन विभाग के पांच केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी लगभग छह सौ क्विंटल का आंकड़ा पार कर गया। निरीक्षण और खरीद में लगे अधिकारी-कर्मचारी क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को माला पहनाते हुए मिठाई खिलाकर सम्मानित करने में जुट गए हैं।
इस संबंध में मार्केटिंग इंस्पेक्टर गोपीगंज मंडी परिषद आरती शुक्ला ने जंगला गांव के किसान सरजू से 22 और अभोली के भानीपुर केंद्र पर प्रथम किसान त्रिभुवन प्रसाद निवासी सरायभावसिंह से 41 क्विंटल गेहूं की खरीद कर सचिव संजीव विश्वकर्मा ने माला पहनाया। इस मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे जिला विपणन अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक मात्र चार केंद्र जंगीगंज, औराई नथईपुर, गोपीगंज से 131 क्विंटल खरीद हो सकी थी लेकिन जैसे-जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में मड़ाई का कार्य तेज हो रहा है वैसे-वैसे किसानों की संख्या में क्रय केंद्रों की ओर बढ़ने लगी है।
जितनी मात्रा में किसान अपने उत्पादन लाएंगे विभाग 24 केंद्रों पर खरीदारी कराएगा। शासन के निर्देश पर क्रय केंद्रों का निर्धारण भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कराई गई है। केंद्रों पर किसानों को बैठने, छाया, साबुन से हाथ धोने, मास्क लगाने की बाध्यता पर पूरी निगरानी है। सत्यापन के सवाल पर बताया कि ऑनलाइन पंजीकृत किसान तहसील स्तरीय अधिकारियों की रिपोर्ट पर उतने ही मात्रा में क्रय करेंगे जितना उनके रकबे का हिस्सा होगा। बिचौलियों पर विभाग सख्त है और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।