फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Farmer massacre: Police hands free even after 24 hours

किसान हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 14 Dec 2020 05:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Farmer massacre: Police hands free even after 24 hours
ज्ञानपुर। कोइरौना थानाक्षेत्र के डुहिया इनारगांव में वृद्ध हत्याकांड में अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शक की सुई परिवार के सदस्यों संग गांव के कुछ लोगों पर घूम रही है। सोमवार को क्राइम ब्रांच ने तीन रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन

डुहिया इनारगांव में शनिवार की रात गुलाब यादव (57) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शुरूआत में मृतक की दोनों बहुओं ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाया लेकिन बाद में वह मुकर गईं। एसपी के निर्देश पर खुलासे में लगी जांच टीमों के हाथ सोमवार को कुछ नहीं लग सका। अभी भी पुलिस हवा में ही तीर चला रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो मृतक के कई लोगों से विवाद थे। मृतक कई कारनामों को लेकर भी काफी चर्चित था। शक के आधार पर पुलिस ने तीन रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर मिलने पर मृतक के बेटे मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed