फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Family is in Mumbai, thieves searched the house

मुंबई में परिवार,चोरों ने खंगाला मकान

Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Family is in Mumbai, thieves searched the house
कोइरौना थाना क्षेत्र के पैगहां बाजार में शनिवार की रात चोर ने कमरों का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान समेट ले गए। रविवार को सुबह जानकारी होने पर सुरेश केशरवानी ने तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन

बताया कि पैगहां की श्याम कुमारी केशरवानी मकान में ताला बंद कर कल्याण-मुंबई में रहती हैं। जरूरत पड़ने पर ही पैगहां आकर मकान की साफ-सफाई, रहन-सहन होता है। मकान जंगीगंज-धनतुलसी मुख्य मार्ग के किनारे स्थित होने के कारण देर रात चोर दो कमरों का ताला तोड़कर तीन आलमारी, लोहे के दो बड़े बाक्स में रखे कीमती सामान समेत चार गैस सिलिंडर, एक एलईडी टीवी, पंखा आदि उठा ले गए। गृहस्वामी श्याम कुमारी केशरवानी को चोरी की सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही चोरी गए सामानों की संख्या और कीमत सामने आ सकेगा। चोरों मकान के पिछले हिस्से से अंदर घुसकर कमरों का ताला तोड़ चोरी को अंजाम दिया है। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना चित्रकूट पूरी ने बताया कि तहरीर पर जांच की गई लेकिन अभी तक न चोर हाथ लग सके हैं न चोरी के सामान बरामद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed