यूपी में नकली शराब फैक्ट्री पकड़ीः सरकारी ठेके पर बेची जाती थी नकली शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार, दो फरार
भदोही में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौके से भाग निकले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्राइम ब्रांच, भदोही कोतवाली और आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को भदोही के पिपरिस गांव में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भाग गए। आरोप है कि नकली शराब सरकारी दुकान से बेची जा रही थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपरिस गांव में नकली शराब तैयार कर सरकारी मदिरा की दुकान से बेची जाती है। शुक्रवार को सीओ अजय कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापा मारकर तस्कर सुलाबचंद्र गौतम, गुलाब चंद्र गौतम निवासी रमैया पिपरिस और सुरेश यादव निवासी असनांव बाजार को गिरफ्तार किया।
सरकारी मदिरा के दुकानदार के घर से तीन ड्रम केमिकल, 48 लीटर कच्ची शराब, 1617 शीशी ठेके की शराब, 13 शीशी खाली और 810 ढक्कन, रैपर बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ठेके की शराब में नकली शराब मिलाकर नई शीशी तैयार करते हैं।
गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गईं
घमहापुर निवासी क्रांति बिंद खाली शीशी मुहैया कराता है। बताया कि अविनाश बिंद और कालू फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों के खिलाफ जालसाजी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर चालान किया गया।