फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Facilities will increase in 100 bed hospital by Rs 23 crore

Bhadohi News: 23 करोड़ से सौ शैया अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं

Mon, 06 Jan 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Facilities will increase in 100 bed hospital by Rs 23 crore

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होनी शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में हाईटेक स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
सरपतहां स्थित 100 शैया अस्पताल में कुल 23 करोड़ से अलग-अलग विंग का काम शुरू हो गया है। इसमें सीसीयू वार्ड, नर्स हॉस्टल समेत अन्य काम शामिल हंै।
विज्ञापन

सरपतहां स्थित 100 शैय्या अस्पताल निर्माण वैसे तो डेढ़ दशक पूर्व शुरू हुआ था। भ्रष्टाचार के कारण करीब चार से पांच साल तक काम अधर में लटका रहा।
सूबे में साल 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद अधूरे काम को पूर्ण करने की कवायद शुरू की गई, लेकिन उसे धरातल पर लाते-लाते पांच साल बीत गए।
वर्तमान में 18 करोड़ की लागत से जिले के पहले क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण अस्पताल परिसर में चल रहा है। 50 बेड के सीसीयू अस्पताल दो मंजिला होगा।
गंभीर मरीजों का त्वरित उपचार होगा, उन्हें कहीं पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगा। इसके अलावा 1.60 करोड़ अस्पताल के चार अधूरे भवन के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 2.55 करोड़ से अस्पताल परिसर में नर्सिंग हाॅस्टल, आवास, डेड बॉडी हाउस, गैराज, परिजन रिलेशन सेट, प्रेस रुम, चिकित्साधिकारी आवास आदि समेत अन्य कार्य होंगे।

इसकी स्वीकृति शासन स्तर से मिल चुकी है। जल्द ही यह भी कार्य शुरु होगा। आगामी दिनों में 100 बेड़ में तमाम प्रकार की जांच और उपचार का लाभ मरीज को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed