फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expressed displeasure over low recovery of Commercial Tax Department

Bhadohi News: वाणिज्यकर विभाग की कम वसूली पर जताई नाराजगी

Fri, 26 Jun 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over low recovery of Commercial Tax Department
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य से लगभग 40 प्रतिशत कम होने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया कि वे अमीनवार राजस्व वसूली की साप्ताहिक समीक्षा करें। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य मदों में बकाया वसूली सुनिश्चित करते हुए जनपद की राजस्व रैंकिंग में सुधार लाया जाए।
विज्ञापन

पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत स्थलीय निरीक्षण कर ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान असंतोषजनक फीडबैक पर नाराजगी जताई। बैठक में आईजीआरएस, लंबित रिट याचिकाओं, खतौनी अंश निर्धारण, स्वामित्व योजना, एंटी भू-माफिया अभियान, ऑडिट आपत्तियों तथा राजस्व वादों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, विजय नारायण सिंह, एसडीएम अरुण गिरी, भान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed