फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Explained the nuances associated with the export policy

बताई निर्यात नीति से जुड़ी बारीकियां

Sun, 07 Feb 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 07 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Explained the nuances associated with the export policy
इसमें कहा गया कि सरकार निर्यातकों तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इसी बात को ध्यान में रखकरक नई व्यापार नीति घोषित की गई है।
विज्ञापन


 इस दौरान मौजूद निर्यातकों ने नई नीति को समझा और सवाल जवाब भी किए।
उपमहानिदेशक उपमहानिदेशक विदेश व्यापार विभाग अमित कुमार ने ने बताया कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बिना ड्यूटी अदा किए मशीनरी आयात करने का सरल नियम तय किया है।

 इस बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी भी दी। यह भी बताया कि भारत से सेवा निर्यात योजना का भी सरकार ने काफी सरलीकरण किया है। कहा कि सरकार का निर्यात पर काफी जोर है। यह निर्यातकों के साथ साथ मजदूरों और कामगारों के विकास में सहायक होगा।
विज्ञापन


फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्टर्स आर्गनाईजेशन (फियो) के प्रतिनिधि आलोक कुमार ने भारत सरकार के वाणिज्य विभाग द्वारा तैयार इंडियन ट्रेड पोर्टल पर प्रस्तुतिकरण दिया। बताया कि तकनीकी क्षेत्र में हम लगातार विकास कर रहे हैं। ऐसे में ट्रेड पोर्टलों की आवश्यकता महत्वपूर्ण है। बताया कि आयात हो या निर्यात हो लोगों को इस पोर्टल की सहायता लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व एकमाध्यक्ष विनय कपूर ने डीजीएफटी, फियो और अन्य संस्थाओं के सहयोग से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की संगोष्ठी के आयोजन का लाभ यह होगा कि हम समस्याओं को समझेंगे साथ ही उनका निदान कहां और कैसे होगा इस पर जानकारी मिलेगी। उपाध्यक्ष एसएस तिवारी, मानद सचिव तनवीर हुसैन, संयुक्त सचिव, आलोक बरनवाल, नसरुल्लाह अंसारी, राजाराम गुरप्ता, आलोक श्रीवास्चतव, रईस अहमद, आरपी गुप्ता, रामचंद्र यादव, शमसुद्दीन अंसारी, गुफरान अहमद, ड़ब्लूए अंसारी, वीके दूबे, मुमताज अहमद, उमेश भल्ला, वीके सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed