फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expected to produce 1.80 lakh MT wheat in the city of carpet

कालीन नगरी में 1.80 लाख एमटी गेहूं उत्पादन की उम्मीद

Wed, 23 Mar 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Expected to produce 1.80 lakh MT wheat in the city of carpet
जिले में खाद्य एवं विपणन विभाग ने गेहूं खरीद की तैयारी तेज कर दी है। शासन के निर्देशानुसार एक अप्रैल से 20 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। केंद्रों पर सारी व्यवस्था मुकम्मल करने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। हालांकि अभी शासन स्तर से खरीद का लक्ष्य तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 45 हजार 260 हेक्टेयर क्षेत्रफल में किसानों ने गेहूं की खेती की है। बीते वर्षों में हुए औसत उत्पादन पर गौर करें तो 37.66 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से उत्पादन इस बार अनुमानित है। कृषि विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार फरवरी माह में विपणन विभाग को अनुमानित उत्पादन को लेकर पत्र भेजा गया है। उसमें उल्लेख किया गया है कि 37.66 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 1.80 लाख टन गेहूं का उत्पादन होगा। उसी के अनुसार खरीद भी की जाएगी। विपणन विभाग के अनुसार गेहूं बेचने के लिए 640 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। वेदपुर के किसान हरिशंकर यादव ने बताया कि गेहूं की फसल 80 फीसदी तैयार हो गई है। मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य शुुरू हो जाएगा। ट्रैक्टर और थ्रेसर मालिकों ने भी अपनी तैयारी कर ली है। मजदूर विवेक ने बताया कि गेहूं कटाई और मड़ाई का इंतजार है। कृषि अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि इस साल गेहूं की पैदावार 1.80 लाख एमटी अनुमानित है। बीते वर्षों में जो उत्पादन हुआ है, उस हिसाब से 37.66 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं का उत्पादन अनुमानित है। इस वर्ष की क्रॉप कटिंग कराई जानी बाकी है। विपणन विभाग के देवेंद्र सिंह का कहना है कि जिले भर में 20 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। केंद्रों पर गेहूं लेकर पहुंचने वाले किसानों के लिए पीने के पानी और बैठने की उत्तम व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed