फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Expansion of flying squad team for fair elections

निष्पक्ष चुनाव के लिए उड़नदस्ता टीम का किया विस्तार

Fri, 04 Mar 2022 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Expansion of flying squad team for fair elections
विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में अधिकारियों और विभिन्न टीमों की बैठक हुई। इसमें सभी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस कटिबद्ध है। उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्ता और निगरानी टीम का विस्तार किया। अब 54 टीमें आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में निगरानी करेंगी। उन्होंने बताया कि टीम नकदी, शराब या प्रलोभन पर नजर रखेंगी। चुनाव में 50 हजार से अधिक नकदी मिलने और कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर धनराशि जब्त की जाएगी। प्रत्याशियों के प्रचार के लिए 10 से अधिक वाहनों के काफिले और बाइकर्स रैली की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि जिला कंट्रोल रूम में 05414-251870, 251871, 251872 एवं टोल फ्री नंबर-1950 पर चुनाव संबंधी सूचना दे सकते हैं। उन्होंने सभी टीमों को सचेत किया। कहा कि आयोग के प्रेक्षक चुनाव क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed