फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Executing orders FIR against the institution

कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर का आदेश

Thu, 25 Jun 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Executing orders FIR against the institution
 जांच के दौरान कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को दिया।
विज्ञापन



मातृ शिशु कल्याण केंद्र का निर्माण जर्जर होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर का आदेश सीएमओ को दिया।
चौपाल के दौरान जिलाधिकारी वर्ष 2008-09 में निर्मित मातृ शिशु कल्याण केंद्र का निर्माण जर्जर होने पर सीएमओ के खिलाफ नाराज हो गए। कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। 


इसी तरह आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में नामांकित 62 बच्चों में 40 की उपस्थित होने और साफ-सफाई न होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कड़ी फटकार लगाई।

मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र में बने चतुर्थ आंगनवाड़ी केंद्र में 36 में 11 बच्चों के उपस्थिति होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर के खिलाफ नाराजगी जताई।  उन्होंने ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से कहा कि गांव के विकास में सभी की सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन


कुपोषण जैसे दंश को खत्म करने के लिए सभी एकजुट होकर प्रयास करें। अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्ड फर्जी होने की शिकायत पर बीडीओ को जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामसभा की जमीन पर पौधरोपण कराने, तालाबों में जल निकासी के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। स्कूलों में खराब हैंडपंपो के रिबोर के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा। इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्रा, डीपीआरओ रामआसरे दूबे, प्रभारी डीपीओ रविश्वर राव, बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed