{"_id":"60ae4c298ebc3e29bf5f903f","slug":"excessive-use-of-mobile-is-harmful-bhadohi-news-vns591379284","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जरूरत से अधिक मोबाइल का इस्तेमाल नुकसान दायक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जरूरत से अधिक मोबाइल का इस्तेमाल नुकसान दायक’
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल कॉलेज बंद है। ऐसे में बच्चे मोबाइल की ओर ज्याद आकर्षित हो रहे है। ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर वीडियो गेम आदि में भी उनका ज्यादा समय मोबाइल के साथ बीत रहा है। बच्चों को जरूरत से अधिक मोबाइल का प्रयोग उनके लिए नुकसान दायक हो सकता है। बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल फोन का अत्यधिक प्रयोग बच्चों की इम्युनिटी और आंखें दोनों कमजोर कर सकता है।
जनपद में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। स्कूल बंद होने के कारण बच्चे मोबाइल या लैपटॉप पर ऑनलाइन क्लास कर रहे है। वीडियो गेम आदि में भी उनका ज्यादा समय बीत रहा है। इसके चलते बच्चे न तो समय पर खाना खा रहे और न ही पूरी नींद ले पा रहे हैं। जिससे सबसे ज्यादा प्रभाव आंखों पर पड़ रहा है। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया है कि मोबाइल पर ज्यादा समय व्यतीत करने के कारण बच्चों की इम्युनिटी कमजोर हो रही है। मोबाइल की रोशनी आंखों को भी कमजोर कर रही है।
कहा कि बच्चे के मानसिक रूप से मजबूत न होना और चिड़चिड़ापन का शिकार होने का भी यही कारण है। उनका कहना है कि अभिभावक बच्चों को मोबाइल व लैपटॉप पर ज्यादा समय व्यस्त न रहने दें। ऑनलाइन पढ़ाई करते समय बच्चों को बीच-बीच में ब्रेक दिलाना चाहिए। आंखों को पानी से धोना चाहिए। इसके अलावा इनडोर खेल-कूद, संगीत और नृत्य आदि में बच्चों की रुचि बढ़ाएं जिससे वे मोबाइल का सिर्फ काम के लिए ही प्रयोग करे । इसके अलावा बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक से दूर रखें। बच्चों को पौष्टिक आहार दें।