फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Exam timetable up to class VIII released

आठवीं तक की परीक्षा की समयसारिणी जारी

Sun, 13 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Exam timetable up to class VIII released
पहली से आठवीं तक की परीक्षा के लिए शुक्रवार को देर शाम बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समयसारिणी जारी कर दी। इसके तहत 22 मार्च को हिंदी की परीक्षा संग इसकी शुरूआत होगी। परीक्षा 26 मार्च को समाप्त होगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण 2020 और 2021 में पहली से आठवीं तक की परीक्षा नहीं हो सकी थी। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रमोट कर अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। कोरोना की तीन लहर खत्म होने के बाद अब परिषद ने आठवीं तक की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। परिषद की तरफ से बृहस्पतिवार की रात में परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया, जबकि शुक्रवार को विभागीय स्तर से समय सारिणी जारी की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि 22 मार्च को हिंदी विषय के साथ परीक्षा की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि पहली कक्षा के सभी विषयों की परीक्षा मौखिक होगी। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। इसमें प्रश्नपत्र छपवाने, स्कूलों तक वितरण कराने सहित अन्य जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed