फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Every month 6 thousand people are becoming victims of dogs, more are morning walkers

Bhadohi News: हर महीने 6 हजार लोग बन रहे कुत्तों के शिकार, सुबह टहलने वाले ज्यादा

Sun, 24 Aug 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Every month 6 thousand people are becoming victims of dogs, more are morning walkers
ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में घूमते आवारा कुत्ते। संवाद
ज्ञानपुर। सुबह टहलने वाले पर टहलते समय या रात के अंधरे में अकेले चलते समय सतर्क रहिए। लोगों को अकेले देखकर आवारा कुत्ते निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में हर महीने औसतन 6000 हजार लोगों को कुत्ते काट रहे हैं, जिन्हें विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जाता है। एक बार कुत्ता काटने पर चार इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
ज्यादातर कुत्ते 25 से 45 साल के बीच युवाओं को शिकार बना रहे हैं। लोग सुबह सुबह टहलने वाले या दौड़ने के लिए निकलते हैं। कुत्ते नजर लगाए बैठे रहते हैं। थोड़ा सा भी सहमने पर कुत्ते आक्रामक हो जाते हैं। कुत्ते को पकड़ने को लेकर किसी तरह की अभी दिशा निर्देश शासन से निकाय प्रशासन को नहीं मिला है।
विज्ञापन

यहां शेल्टर होम की व्यवस्था नहीं है। खूंखार हो रहे कुत्ते हर महीने करीब 6000 लोगों को शिकार बना रहे हैं। जिले के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर रोज 200 के करीब एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में रात तो शहर में सुबह टहलने वाले दौरान घटनाएं अधिक हो रही हैं। जिला अस्पताल में बीते तीन महीने में एंटी रैबीज इंजेक्शन की खपत बढ़ी है।

कुत्ता काटने पर चार इंजेक्शन : सौ शय्या अस्पताल के डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि कुत्ता काटने के चार इंजेक्शन मरीज को लगाए जाते हैं। पहला इंजेक्शन 24 घंटे के अंदर, दूसरा तीसरे दिन, तीसरा इंजेक्शन सातवें दिन और चौथा इंजेक्शन 28वें दिन लगाया जाता है। कुत्तों के काटने के बाद एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगता है। बैक्टीरिया पनपने नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed