फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Environmental protection will be safe for future generations

पर्यावरण संरक्षण से सुरक्षित होगी भावी पीढ़ी

Tue, 02 Feb 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Environmental protection will be safe for future generations
सुरियावां के बावन बीघा तालाब पर अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर आयोजित बर्ड वाचिंग कार्यक्रम में - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जैव विविधता संरक्षण की दिशा में मंगलवार को जिले में अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वन विभाग की ओर से सुरियावां में बावन बीघा तालाब पर सुबह बर्ड वाचिंग तो वीएनजीआईसी में चित्रकला, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिता हुई। दोपहर बाद समधा ताल में पौधरोपण किया गया। साथ ही पौधे भी बांटे गए।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से मंगलवार की सुबह सुरियावां के बावन बीघा तालाब पर बर्ड वाचिंग और बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें शामिल बीपीएमजी और सिटी मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। औराई के समधा ताल के किनारे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीनानाथ भाष्कर ने पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढ़ी सुरक्षित होगी। बताया कि 100 हेक्टेयर में फैला समधा ताल जल्द ही पक्षी बिहार बनेगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह करीब 11 बजे नदी संरक्षण एवं वेटलैंड विषय पर स्लोगन, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला में गोपाल सोनकर प्रथम, वैष्णवी मिश्रा द्वितीय और जितेंद्र तृतीय रहे। स्लोगन में सचिन प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और प्रीती को तीसरा स्थान मिला। निबंध में अंकित मिश्रा प्रथम, रोहित यादव द्वितीय जबकि कुलदीप तृतीय रहे। प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव और प्रभागीय वनाधिकारी आलोक सक्सेना ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्क़ृत किया। दोपहर बाद समधा ताल में पौधरोपण का आयोजन हुआ। इस मौके पर रिचेश मिश्रा, प्रेम प्रकाश सिंह, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed