फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Entry gate made illegal auto stand

प्रवेश गेट बना अवैध आटो स्टैण्ड

Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Entry gate made illegal auto stand
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर खड़े आटो। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन का प्रवेश गेट अवैध ऑटो स्टैंड बन गया है। ट्रेनों से उतरने के बाद मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए यात्री परेशान हो रहे हैं। किराया निर्धारित न होने से ऑटो चालक की मनमानी बढ़ रही है। जीआरपी की कोई सख्ती न होने से समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को डाउन पटना एक्सप्रेस से उतरे रामराज ने बताया कि वह सोनबरसा जाने के लिए मुख्य मार्ग पर पहुंचने के लिए लगभग 10 मिनट तक गेट पर इस कारण सामानों के साथ फंसे रहे कि दर्जनों यात्रियों की भीड़ में आटो चालक रोक कर किराया तय कर रहे थे। महिला यात्री सुमित्रा देवी ने कहा कि किराया निर्धारित न होने से वह पांच सौ रुपये में आटो बुक कर जिले की पश्चिमी सीमा स्थित गांव चौरहटा रवाना हुईं। आस-पास के लोगों ने बताया कि तीन वर्ष पहले वाराणसी रेल मंडल की ओर से स्टेशन पर आटो स्टैण्ड का टेंडर जारी किया जाता था लेकिन संक्रमण से टेंडर नहीं हो सका है। सुबह से रात तक आटो चालक गेट तक खड़े रहते हैं। जबकि गेट समेत प्लेटफार्म नंबर एक और दो के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर लगने वाली अंतिम बोगियों तक भी कई वाहन खड़े रहते हैं। पूर्व के दिनों में कई यात्री आटो बुक कर जाते समय छिनैती के शिकार हो चुके हैं। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराकर आटो स्टैण्ड के लिए प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed