{"_id":"614f68548ebc3efae179c6e3","slug":"entrepreneurs-fought-fiercely-during-the-corona-period-bhadohi-news-vns613719517","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में उद्यमियों ने डटकर किया मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में उद्यमियों ने डटकर किया मुकाबला
विज्ञापन
भदोही में आल इंडिया कार्पेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के अध्यक्ष ओएन मिश्रा ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी का कालीन उद्यमियों ने डटकर मुकाबला किया है। उद्यमियों ने न केवल अपनी सुरक्षा की बल्कि मजदूरों, बुनकरों की भी खुलकर मदद की। यह भदोही की गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाता है। वे शनिवार को मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में एकमा के साधारण सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब विदेशों को आवागमन खुल रहा है। इसलिए चालू वित्त वर्ष उद्योग के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। विशेष रुप से कालीन उद्यमियों को विदेश दौरे करने के अवसर मिलेंगे। जिससे सेल्स बढ़ेगा। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार का भी भरोसा दिलाया। बैठक में हाल ही में कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के चुनाव में निर्वाचित प्रशासनिक समिति के सदस्यों के लिए प्रसन्नता जाहिर की गई। विशेष रुप से सीईपीसी में निर्वाचित एकमा के मौजूदा मानद सचिव, असलम महबूब का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एकमा के मानद सचिव के सीईपीसी के महत्वपूर्ण पद पर होने का सदस्यों को लाभ मिलेगा।
मानद सचिव ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और उपलब्धियां गिनाईं। उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में कोविड से छुटकारा मिलेगा और कालीन उद्योग पटरी पर लौट आएगा। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्पेट सिटी में भूखंडों की लीज हस्तांतरण की सुविधा मिलना बड़ी उपलब्धि है। यूपी राज्य स्तरीय और मंडल स्तरीय जीआई बोर्ड के गठन को भी कालीन उद्योग के लिए मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन
बैठक में सदस्यों और पदाधिकारियों ने भारी बिजली कटौती का मुद्दा उठाया और इसके समाधान के लिए कदम उठाने की मांग की। बदहाल हो चुकी सड़कों को ठीक कराने के लिए उचित कदम उठाने पर जोर दिया गया।