फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Enrollment of 15 children of Musahar Basti

मुसहर बस्ती के 15 बच्चों का कराया नामांकन

Thu, 28 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Enrollment of 15 children of Musahar Basti
सरोई। स्कूल चलो अभियान अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी भदोही के साथ शिक्षकों ने उचेठा मुसहर बस्ती से 15 बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूल में कराने के लिए चिह्नित किया। ब्लाक क्षेत्र में 169 परिषदीय स्कूल हैं। इनकी ओर से निकाली गई जागरूकता रैली का असर यह है कि अब तक शिक्षक सात हजार बच्चों का नामांकन करा चुके हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी लालजी ने बताया कि प्रदेश सरकार परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प कर बच्चों को आधुनिक शिक्षा का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर वर्ग के बच्चों का नामांकन उनका अधिकार है। अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने में कोई कसर न छोडे़ं। स्कूलों में बच्चों को भोजन, कपड़ा, जूता, मोजा, प्रोत्साहन धनराशि, खेलकूद के सामान देकर उत्साहवर्धन किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ उठाने से बच्चों का भविष्य सुधरेगा। इस मौके पर शिवकांत यादव, राजीव यादव, शिवबहादुर सिंह, सदानंद मौर्य, सुभाष यादव, मनीष श्रीवास्तव, शैलेश यादव, दिनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed