{"_id":"57c5e7c04f1c1b453b2cb7a9","slug":"engineers-are-on-strike-strategy-created","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर हड़ताल पर रहे बनाई गई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर हड़ताल पर रहे बनाई गई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियरों ने उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के बैनर तले संगठन की मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन कार्य का बहिष्कार करके हड़ताल की।
लोक निर्माण विभाग स्थित संघ के भवन में इंजीनियरों ने पे-ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर उदासीन प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछली बार आंदोलन के समय मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था। लेकिन उस पर अब तक अमल नहीं किया गया। कहा कि अपने खून पसीना बहाकर डिप्लोमा इंजीनियर काम करते हैं। लेकिन उनको काम की अपेक्षा महत्व कम मिलता है। इसलिए डिप्लोमा इंजीनियर प्रदेश सरकार को उखाड़ फेकने के लिए आंदोलन कर लिए हैं। बताया कि जिले में आंदोलन के बाद डिप्लोमा इंजीनियरों का संगठन पांच सितंबर से लखनऊ में विधान भवन पर धरना देगा। इस मौके पर अध्यक्ष देवीचरण यादव, एसके पांडेय, आनंद सिंह, कृष्ण गोपाल चंद, डीके सिह, विकास यादव, संजय सिंह, विरेंद्र प्रताप, रामचंद्र, अरूण सिंह, बृृजेश कुमार, एमडी गुप्ता, नवीन यादव, एके पांडे आदि रहे।