फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   enecheaee par bane naale ke durgandh se log pareshaan

एनएचएआई पर बने नाले के दुर्गंध से लोग परेशान

Wed, 21 Apr 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
enecheaee par bane naale ke durgandh se log pareshaan
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे बना नाला इन दिनों शौचालय टैंक का काम कर रहा है। इससे निकलने वाले दुर्गंध के कारण लोग नाक पर रुमाल रखकर राजमार्ग पर आवागमन करने को विवश हैं। पूर्वी सीमा बाबूसराय और पश्चिमी सीमा ऊंज को जोड़ने के लिए तीन वर्ष में 2447 करोड़ रुपये सिक्स लेन समेत ओवरब्रिज, अंडरपास, डिवाइडर और नाला के नाम पर खर्च कर दिए गए, लेकिन इतने रुपये खर्च होने के बावजूद भी कार्यदायी संस्था के लोग खुद इसका सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के 38 किलोमीटर के दायरे में एक नगर पालिका परिषद, दो नगर पंचायतें और कई ग्राम पंचायतों की सीमाएं लगती हैं। ऐसे में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एनएचएआई इसके रखरखाव की जिम्मेदारी उक्त संस्थाओं को सौंपकर जिला प्रशासन को अवगत करा चुकी है। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों से होकर एक-दूसरे की सीमाओं को जोड़ने वाले राजमार्ग के किनारे रहने वालों ने खुले नाला से घरों के शौचालयों की पाइप लाइन जोड़ दी है। यहां तक कि लोग घरों से निकलने वाले कूड़ा भी उसमें फेंक रहे हैं। इसके चलते जंगीगंज बाजार, सरायजगदीश, गिराई, माधोसिंह, नटवां, लालानगर, महाराजगंज, बाबूसराय, गोधना-सूफीनगर, ऊंज, वहिदानगर, नवधन, जयरामपुर-घोसिया के सामने नाला से निकलने वाले दुर्गंध के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

राजमार्ग होने से लोग मुंबई, दिल्ली, गुजरात, सूरत, अहमदाबाद, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, प्रयागराज आदि महानगरों से यात्रा शुरू कर पूर्वी छोर तक पहुंचने में जल्दबाजी दिखाते हैं। जरूरत पड़ने पर वाहनों को रोककर कुछ देर के लिए खड़ा भी हो जाते हैं। बाइक चालक सुरेंद्र कुमार, राजीव सिंह, कुणाल, विमलेश आदि ने महामारी के दौर में बीमारी का कारण बन रहे नाले की सफाई को समय की मांग बताया। इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय का कहना है कि नाले की सफाई की जिम्मेदारी संबंधित पंचायतों व निकायों की है। अभी तक यह जानकारी नहीं थी कि लोगों ने घरों के शौचालयों की पाइप लाइन नाले से जोड़ दी है। अभियान चलाकर जांच कराई जाएगी। जिन लोगों ने ऐसा किया होगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीएम आर्यका अखौरी से मिलकर विचार-विमर्श भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed