फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Empty plants become garbage houses, problems for residents increase

Bhadohi News: खाली प्लांट बने कूड़ा घर, रहवासियों की बढ़ी परेशानी

Sat, 30 Dec 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Empty plants become garbage houses, problems for residents increase
ज्ञानपुर। स्वच्छता को लेकर तमाम इंतजाम हो रहे हैं लेकिन तस्वीर में कुछ खास परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी नगरों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हर निकायों में एमआरएफ सेंटर होने के बाद भी कूड़ा जगह-जगह डंप हो रहे हैं जो संक्रामक बीमारियों का कारण बन रहे हैं। नगर में कई जगहों पर गंदगी इस कदर है कि वहां दो मिनट भी खड़ा होना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

जिले की सभी निकायों में लाखों खर्च कर एमआरएफ सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें भदोही और ज्ञानपुर का सेंटर संचालित हो चुका है। वहीं सुरियावां, घोसिया, खमरिया, नईबाजार और गोपीगंज में कुछ तकनीकी कारणों से अटका हुआ है। बीते दिनों जिले के दौरे पर आए कमिश्नर डॉ. मुथुकुमार बी स्वामी ने गोपीगंज में गंदगी को लेकर फटकार भी लगाई थी। इसके बाद भी व्यवस्था में कुछ खास बदलाव नहीं दिखा। अमर उजाला की शुक्रवार को दो नगर पालिका भदोही व गोपीगंज के अलावा पांच नगर पंचायत सुरियावां, ज्ञानपुर, नई बाजार, घोसिया और खमरिया की पड़ताल की। जहां जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा मिला। इन नगरों में करीब तीन लाख की आबादी निवास करती है। कुछ स्थानों को छोड़ दें तो कई जगहों पर जगह-जगह कूड़े का अंबार दिखा। खासकर निकायों के खाली प्लांट इनदिनों कूडादान बन गए है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर पंचायत जिला पंचायत कार्यालय के पीछे खाली पड़ा प्लांट में आस-पास के लोग कचरा डंप मिला। इसके अलावा गोयल गली के पास, वार्ड संख्या नौ बालीपुर, पुरानी बाजार के वार्ड संख्या दस, सेल्टर होम के पीछे, वार्ड संख्या 10 पुरानी बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर खाली प्लांटों पर कूड़े-कचरे का ढेर पाया गया। ईओ राजेंद्र दूबे ने बताया कि घर-घर से कूडा उठान किया जाता है। कूड़ेदान भी लगाया गया है। इसके बाद भी लोग बाहर कूडा डंप करते हैं। वहीं घोसिया की चेयरमैन बेबी अबरार अहमद ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। खमरियां के चेयरमैन महमूद आलम ने बताया कि नगर में सफाई हर दिन कराई जाती है। गंदगी को लेकर कहीं से शिकायत मिलती है, वहां तत्काल सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
भदोही: दुर्गंध से लोगों का सांसे लेना दूभर
भदोही। नगर के इंदिरा मिल चौराहे के समीप लंबे समय से रोड पर डंप किए गए भारी मात्रा में कूड़े कचरे से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आसपास कई अस्पतालों पर इसका व्यापक असर प़ड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिना सोचे समझे नगर पालिका ने कूड़ा तो लाकर यहां डंप कर दिया, इससे जनजीवन पर असर पड़ा है। उधर काफी हाय तौबा मचाने के बाद अब किसी तरह नगर पालिका ने कूड़ा डंप करना तो बंद कर दिया है, लेकिन जो कूड़ा डंप है उसके दुर्गंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। अक्तूबर माह में जब मुख्यमंत्री भदोही में कारपेट एक्सपो मार्ट का शुभारंभ करने आए थे तो कूड़ा को लबे रोड कपड़ा लगाकर ढंक दिया गया था। ईओ शिव शंकर शुक्ला ने कहा कि अब वहां कूड़ा डंप करना बंद कर दिया गया है। इसके लिए नया जगह तलाश लिया गया है। प्रयास है कि वहां मिट्टी डाल कर जमीन को समतल कर दिया जाए ताकि कूड़ा नजर न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed