फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Employment workers protested in Bhadohi

मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन

Tue, 18 Feb 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Employment workers protested in Bhadohi
ज्ञानपुर। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोजगार सेवकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेतावनी दिया कि अविलंब सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेगी तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संरक्षक चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सूबे में रोजगार सेवकों से ग्राम पंचायतों में अन्य कर्मियों की तरह काम लिया जाता है लेकिन सुविधाओं के नाम पर सिर्फ मानदेय मिलता है। पिछले दो साल से उन्हें मानदेय भी नहीं मिल सका। प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही से उनकेे सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। परिवार का जीवकोपार्जन भी करना मुश्किल हो चुका है। जिला संयोजक विवेक चौधरी ने कहां कि हमारी मांगे समय रहते न मानी गई तो 17 मार्च को लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन से हाथो में तिरंगा लेकर जीपीओ पार्क तक शांति पूर्वक पैदल मार्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों की लंबित पड़ी बकाया मानदेय दो वर्षो से नही दिया गया। प्रदेश भर के अनेको ग्राम पंचायतो में 37 हजार रोजगार सेवक कार्य कर रहे हैं। हमें समय से मानदेय नही मिल पा रहा है, न ही चिकित्सा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, कर्मचारी भविष्य निधि का कार्य नही किया जा रहा हैं। जिससे उनके सामने तमाम समस्याएं आ रही है। सरकार उनकी मांगो को नजर अंदाज न करें। इस मौके पर विवेक चौधरी, राजेश कुमार, विरेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, चंद्रेश कुमार, रविंद्र नाथ पांडेय, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, राजू सरोज, राजू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed