फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Employees running from house to house, wheat is not being procured

Bhadohi News: घर-घर दौड़ रहे कर्मचारी, नहीं हो रही गेहूं खरीद

Thu, 18 May 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Employees running from house to house, wheat is not being procured
ज्ञानपुर। जिले में गेहूं खरीद की हालत ठीक नहीं है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी घर-घर दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन स्थिति सुधर नहीं रही। डेढ़ महीने से अधिक समय गुजर गए, लेकिन अब तक 3.8 फीसदी गेहूं की खरीद हो सकी है। ऐसे में 30 जून तक 37 हजार एमटी लक्ष्य को पूर्ण कर पाना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। एक अप्रैल से शुरू खरीद की हालत सुधर नहीं रही है। बेमौसम बारिश के कारण अच्छी पैदावार न होने से शुरूआत से ही क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंच रहे हैं। शासन ने खरीद को तेज करने के लिए मोबाइल क्रय केंद्रों संग ग्राम प्रधानों को भी शामिल करने का निर्देश दिया। जिसको लेकर क्रय केंद्र प्रभारी, विपणन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गुजरे एक पखवारे से गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं, लेकिन उम्मीद के हिसाब से खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो 34 क्रय केंद्रों पर अब तक मात्र 600 एमटी गेहूं की खरीद हो सकी है। 500 एमटी मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं को खरीदा गया है। ग्राम पंचायतों में प्रधान के माध्यम से खरीद की शुरूआत अभी कुछ स्थानों पर हो सकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक हजार किसानों ने बेचने के लिए पंजीकृत कराया गया है। अब तक 37 हजार के सापेक्ष मात्र 1100 एमटी गेहूं की खरीद हो सकी है। उन्होंने बताया कि प्रधानों के सहयोग से आने वाले दिनों में खरीद की स्थिति बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed