{"_id":"5f187c938ebc3e637f2bb9e6","slug":"employees-protesting-against-railway-privatization-bhadohi-news-vns537332928","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे नि जीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे नि जीकरण के विरोध में उतरे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
माधोसिंह स्टेशन पर रेलवे के निजीकरण का विरोध करते इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में बुधवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध-प्रदर्शन किया। आल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल मंत्री अजय कुमार सरोज के आह्वान पर वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट के माधोसिंह स्टेशन पहुंचे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस दौरान उनके हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारियों ने किसी भी मौसम, आपदा, हादसा जैसे समय में अपनी जिम्मेदारियों को निभाकर रेलवे को अलग पहचान ही नहीं बनाई बल्कि आय के स्रोत का जरिया दिया है, जिसके एवज में सरकार और मंत्रालय कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने पर आमादा है। इसे किसी भी हालात में नहीं होने दिया जाएगा और हर स्तर पर विरोध करते हुए कर्मचारी अपना हक-अधिकार लेकर ही दम लेंगे। इस मौके पर वाराणसी मंडल सहायक मंत्री हेमंत यादव, कृष्णा मीणा, अवधेश कुमार, मनजीत कारवार, विनय ओझा दीपक कुमार, विनीत कुमार, बीरबल कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।