फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Employees angry over the layoff of contract workers

Bhadohi News: संविदाकर्मियों की छंटनी पर बिफरे कर्मचारी

Tue, 20 Jan 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Employees angry over the layoff of contract workers
एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी करते संविदा कर्मी। स्रोत- संवाद
भदोही। बिजली निगम में कार्यरत संविदाकर्मियों की छंटनी पर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ने लगा है। सोमवार को उपकेंद्र से दो दर्जन संविदाकर्मियों ने सिविल लाइन स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस मौके पर कोई उनका ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित कर्मियों ने नाराजगी जताई। कहा कि 10-15 वर्ष से सेवाएं देने के बाद अब वे कहां जाएं। अधिशासी अभियंता कार्यालय पर दोपहर 12 बजे संविदाकर्मी पहुंच गए थे। उनका कहना था कि उन्हें ग्रिड पावर सिस्टम कंपनी ने संविदा पर रखा है।
विज्ञापन

उनसे कुशल और अकुशल श्रमिक के रूप में काम लिया जाता है, लेकिन अब कुछ लोगों को किसी न किसी बहाने से निकाला जा रहा है। संविदाकर्मी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 26 लोग हैं। जिनका अक्सर आईडी बंद कर दिया जा रहा है। आए दिन किसी न किसी प्रकार से प्रताड़ित करना। अकारण वेतन में कटौती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यदि कोई अनुपस्थित रहता है तो उसका वेतन काटा जाना चाहिए, लेकिन अकारण इस तरह से करने से हमारा शोषण हो रहा है। कर्मचारियों के अनुसार हम लोग एक्सईएन आरडी गौतम को अपनी व्यथा का ज्ञापन देने आए थे, लेकिन हमारे यहां पहुंचते ही वे कार्यालय से उठकर चले गए।

प्रदर्शन में अजय पाल, अकरम, मनीश सिंह, प्रभु नारायण यादव, अकबर अली, अजित यादव, दीपक विश्वकर्मा, सुनील कुमार, कपिल, रोहित कुमार, अनिल, प्रेमशंकर, बबलू, दीनानाथ, तेज नारायण, श्याम सुंदर, विजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed