फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Emphasis on education of girls in Jashne Gausul Vara conference

जश्ने गौसुल वरा कांफ्रेंस में लड़कियों की तालीम पर दिया जोर

Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on education of girls in Jashne Gausul Vara conference
नगर के गौरियाना मोहल्ले में शुक्रवार की रात जश्ने गौसुल वरा कांफ्रेंस किया गया है। अल अक्सा कमेटी की ओर से हुए इस कांफ्रेंस में मौ. मुफ्ती निजामुद्दीन रिजवी मिस्बाही ने कहा कि मजहबे इस्लाम महिलाओं और पुत्रियों के अधिकारों को बेहद अहमियत है। इसे पूरा करना हर मुसलमान पर फर्ज बनता है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि हमें चाहिए न केवल इस पर अमल करें बल्कि कौम के लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें, ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो। कहा कि दूसरे कौम में हमारे दीन में महिलाओं के अधिकारों को लेकर संशय है। बहुत से लोग समझते हैं कि इस्लाम में बेटियों का मतलब केवल घर का काम करने से होता है। जबकि ऐसा नहीं है। इसलिए इस्लाम के अलमबरदारों से उम्मीद है कि इन जानकारियों को दूसरे अन्य से साझा करेंगे। मौ. सैयद शाने आलम ने कहा कि बच्चों को इल्म देकर इस्लामी सांचे में ढालों, आज मुसलमान काम और दौलत के पीछे इतना भाग रहा है कि वह बेटियों को पढ़ाना भूल गया। यही कारण है कि इस्लामी लड़कियां तालीम हासिल करने में पीछे है। मौ. जहीर अहमद ने कहा कि बेटी को पढ़ाओगे तो वो अपने बच्चों को पढ़ा लेगी। कांफ्रेंस में शायर सैय्यारा कमर, शायर बेलाल रजा, अमन शाकिर ने नाते नबी पढ़ कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कांफ्रेंस की अध्यक्षता हाफिज परवेज अच्छे और हाफिज अशफाक रब्बानी ने, संचालन हाफिज आबिद हुसैन ने किया। मौलाना मुफ्ती जाकिर हुसैन, हाफिज व मौलाना अरफात हुसैन, हाफिज अली रजा और हाफिज कारी फहद अत्तारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed