फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Emphasis given to adopt the ideals of Gandhi and Shastri

गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपनाने पर दिया जोर

Mon, 03 Oct 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 03 Oct 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें दोनों महापुरूषों के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह और सांसद विरेन्द्र सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि आज के दिन देश में दो महान सपूत पैदा हुए। उनके जीवन आदर्शों को हमें आत्मसात करने की जरूरत है। नवोदय विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाया।  सांसद विरेन्द्र सिंह ने कहा कि गांधी जी स्वदेशी अपनाये विदेशी भगाये, की मूल धारणा थी, भारत की आत्मा गॉवों में बसती है। इसके बाद डीएम सुरेश कुमार सिंह राष्ट्रीय पर्व समारोह समिति की ओर से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के सभागार में आयोजित गोष्ठी में पहुंचे। यहां सर्व-धर्म प्रार्थना गीता, आभा द्विवेदी,आरूचि द्विवेदी, कुरआन अब्दूल हादी, गुरूग्रन्थ साहब सत्नाम सिंह छाबड़ा, रितु मोगिया ने विभिन्न धर्मो के बारे में बताया।  एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय, पूर्व विधयक पूर्णमासी पंकज, स्मिता सिंह, राजकुमार पाठक, कृष्णावतार त्रिपाठी राही, चेयरमैन हीरालाल मौर्य, विकास नारायण सिंह, भारतेंदु द्विवेदी आदि रहे। इसी तरह गांधी जयंती पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाजज कमल किशोर शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार के अलावा ललित कुमार मिश्र, गंगाराम यादव, मुन्नर राम, दीपक रावत, मोहन लाल मिश्र, बृजेश नारायण पांडेय, शशिकांत सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed