{"_id":"68375fbd131a488bcb07351d","slug":"electricity-workers-will-be-on-strike-today-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-126716-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आज हड़ताल पर रहेंगे बिजलीकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आज हड़ताल पर रहेंगे बिजलीकर्मी
विज्ञापन
भदोही। विद्युत कॉरपोरेशनों के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का 20 मई से चल रहा तीन घंटे का आंशिक हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गया।
बिजली निगम के कर्मचारी निजीकरण के लिए टेंडर जारी नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार से शुरू होने वाला अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारी प्रबंधन के साथ पूर्ण असहयोग करते हुए हड़ताल पर रहेंगे।
इस बीच पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन के वीसी का अभियंताओं ने बहिष्कार किया। नेशनल कोऑडिर्नेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स ने निजीकरण के विरोध में उप्र के बिजली कर्मचारियों के समर्थन में 29 मई को देश के सभी जनपदों और परियोजनाओं पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
विज्ञापन
इससे पहले तय था कि यह अनिश्चितकालीन होगा हालांकि अनिश्चितकालीन आंदोलन को वापस लेकर केवल एक दिन का हड़ताल किया जाएगा।
संयुक्त संघर्ष समिति के सह संयोजक सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि लखनऊ में बुधवार की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि बिजलीकर्मियों के 181 दिन से चल रहे विरोध के चलते चूंकि प्रबंधन पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का टेंडर नहीं कर सका है।
गर्मी में उपभोक्ताओं को तकलीफ ना हो, इसके लिए फिलहाल अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। संघर्ष समिति नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण हेतु कोई टेंडर निकाला गया तो प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, अवर अभियंता आदि बिना सूचना दिए सीधी कार्यवाही को बाध्य हो जाएंगे।
इसके लिए पॉवर कारपोरेशन प्रबंधन जिम्मेदार होगा। धरने में ईश्वर शरण सिंह, अरशद अंसारी, आनंद प्रकाश, लोकेश यादव, सौरभ यादव, धनंजय सिंह, सनी सिंह, जयप्रकाश मौर्य, धर्मेंद्र गुप्ता, अशोक मौर्य, रंगीले बाबू रहे।